बालोद
देवरानी से झगड़े होने के बाद जेठानी का पारा कुछ ऐसा चढ़ा कि उसने अपने दो मासूम बच्चों को कीटनाशक पिलाकर खुद पी लिया . नाजुक हालत में तीनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, वहीं बच्चों की हालत नाजुक है.
घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव की है, जहां सोमवार को देवरानी से झगड़े के बाद डुमेश्वरी साहू ने बाजार कीटनाशक लाकर पहले अपनी चार साल की बेटी और सात साल के बेटे को पिलाया और उसके बाद खुद पी गई थी.
जहर सेवन की बात पता चलने पर परिजनों ने अर्जुन्दा में प्राथमिक उपचार कराया, लेकिन महिला की स्थिति बिगड़ती देख उसे राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया. वहीं रायपुर एम्स में दाखिल दोनों मासूमों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद अर्जुन्दा पुलिस जांच में जुटी है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय