नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी ने पांच लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से टिकट दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने कैराना से विधायक नाहिद हसन की बहन और पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की पुत्री इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित किया है।
वाराणसी से सुरेंद्र सिंह को टिकट
पार्टी ने बरेली लोकसभा सीट से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी बनाया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल पर दांव लगाया है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया