नई दिल्ली
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि संसद सुरक्षा चूक मामले में जांच के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा का बयान दर्ज किया गया है। जोशी ने कहा कि 13 दिसंबर को सुरक्षा में चूक के मामले में जांच जारी है और रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कानून के तहत आगे की कार्रवाई होगी।
आपको बता दें कि वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी के दिन दो व्यक्ति – सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए और केन से पीले रंग की गैस छोड़ी। हालांकि सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। सागर शर्मा और डी मनोरंजन को दर्शक दीर्घा के पास की संस्तुति प्रताप सिम्हा के कार्यालय की ओर से की गई थी। वह मैसूर से लोकसभा सदस्य हैं।

More Stories
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ