कबीरधाम.
कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरिया रोड में शाम 7.30 एक सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत तीन की मौत हो गई है। तीनों मृतक स्थानीय निवासी हैं, जो देर शाम को मोटरसाइकिल और स्कूटी से घर जा रहे थे। थाने से मिली जानकारी अनुसार, 30 वर्षीय भूपेंद्र गंधर्व पुत्र टेक राम गंधर्व अपने भाई अभिषेक गंधर्व (24) निवासी वार्ड नंबर एक नगर पंचायत पांडातराई अपनी स्कूटी से पांडातराई आ रहे थे। वहीं पांडातराई से डोंगरिया की ओर बाइक से शिवम साहू (19) पुत्र नरेश साहू निवासी अंधियारखोर जा रहा था। इन दोनों के वाहन तेज रफ्तार में थे। इस बीच दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दे दी है। शव को पंडरिया के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। कल मंगलवार की पोस्टमार्टम किया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय