बालोद
मोबाइल नहीं खरीदने से नाराज छात्र ने आत्महत्या कर ली. यह मामला बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद का है. यह घटना गुरुवार देर रात 10 बजे की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र ने अपने माता-पिता से मोबाइल खरीदने की जिद की, जिस पर परिजनों ने मना कर दिया. इसके बाद रात करीब 10 बजे छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले छात्र ने अपने दोस्तों को कॉल किया था और कहा था कि मेरे पापा को फोन लगाए मैंने जहर खा लिया है. इसकी जानकारी दोस्तों ने छात्र के माता-पिता को दी. इसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल धमतरी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय