गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे गौरेला थाना क्षेत्र के मेदुका के पास सडक दुर्घटना में पुलिस सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की जान चली गई और आरक्षक शैलेंद्र तंवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के समय पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अपराध विवेचना कर लौट रही थी।
बताया जा रहा है कि गाड़ी खाली सडक पर तेज गति से चल रही थी, तभी अचानक सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी कई मीटर तक घसीटती हुई पलट गई। हादसे में सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल आरक्षक शैलेंद्र तंवर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य पुलिसकर्मी भी गाड़ी में सवार थे, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं। गौरेला थाना की पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय