भुवनेश्वर.
मोहन बागान सुपर जाइंट्स और ईस्ट बंगाल सुपर कप फुटबॉल के मैच में शुक्रवार को आमने सामने होंगे तो नजरें सेमीफाइनल में जगह बनाने पर लगी होंगी। दोनों के ग्रुप ए में छह छह अंक है और गोल औसत भी प्लस दो का है लेकिन ईस्ट बंगाल ने ज्यादा गोल दागे हैं।
ईस्ट बंगाल के कोच कार्लेस कुआद्रात ने मैच से पूर्व कहा, ‘‘दोनों टीमें काफी उत्साहित हैं। हमें पता है कि फुटबॉल में ड्रॉ के लिये खेलने पर आप हार जाते हैं। हम जीत के लिये ही खेलेंगे।'' दोनों टीमों को उन भारतीय खिलाड़ियों की कमी खलेगी जो एएफसी एशियाई कप में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं।
इस सत्र में दोनों टीमों के बीच यह तीसरा मुकाबला होगा। ईस्ट बंगाल ने डूरंड कप में मोहन बागान को 1.0 से हराया था जबकि बागान ने फाइनल में इसका बदला चुकता किया। इस बार जो टीम जीतेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंचेगी और दूसरी बाहर हो जायेगी।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई