भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संभागीय स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिये नियुक्त अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) द्वारा ली गई बैठकों की अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने आज मंत्रालय में समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा में कहा कि सभी को कानून का पालन करना जरूरी है। कानून का पालन सुनिश्चित कराने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार नियमितरूप से संभागों में समीक्षा की जायें। बैठक में सभी एडीजीपी ने संभागीय स्तर पर की गई समीक्षा में संज्ञान में आई समस्याओं और सुझाव से अवगत कराया।
एसीएस डॉ. राजौरा ने बैठक में अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के लिये अन्य विभागों से संबद्ध मामलों के निराकरण के लिये नीतिगत मसलों को समन्वयपूर्वक सुलझाया जायेगा। नवनिर्मित जिलों में पुलिस बल की व्यवस्था, विभिन्न थानों के सीमा परिवर्तन के प्रकरणों, पुलिस बैंड के सशक्तिकरण के साथ ही पुलिस थानों में समय-समय पर गणमान्य नागरिकों के साथ मेल मिलाप के संबंध मे सुझाव एवं जानकारियां दी गई।
एसीएस डॉ. राजौरा ने सभी अधिकारियों को संभागीय बैठकों में प्राप्त फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिये भेजी जायेगी। प्रयास होगा कि बेहतर कानून व्यवस्था के लिये उनसे प्राप्त सुझावों को शत् प्रतिशत लागू करें। बैठक में सभी संभागों के प्रभारी एडीजीपी आलोक रंजन, श्रीमती प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, योगेश मुदगल, पवन श्रीवास्तव, अनिल कुमार, संजीव शामी, चंचल शेखर, जयदीप प्रसाद, योगेश देशमुख मौजूद थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान