कोण्डागांव.
कोण्डागांव जिला के पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने बुधवार की देर रात जिले के संवेदनशील माने जाने वाले पुलिस थाना उड़न्दाबेड़ा, बड़ेडोंगर समेत फरसगांव थाने का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा कोण्डागांव नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर ड्यूटी में तैनात जवानों के स्थिति का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील थानों में तैनात जवानों का हाल-चाल भी जाना।
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले विजिबल पुलिसिंग से खुद ही कानून व्यवस्था तगड़ी हो जाती है। इसी उद्देश्य से कोण्डागांव के पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार देर रात जिले के संवेदनशील थाना उड़न्दाबेड़ा और बड़ेडोंगर पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने उड़न्दाबेड़ा और बड़ेडोंगर थाना में तैनात जवानों से मुलाकात करते हुए उनका हाल-चाल जाना। इधर नेशनल हाईवे 30 पर स्थित फरसगांव थाना का भी औचक निरीक्षण किया गया। इसके अलावा कोण्डागांव नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात पुलिस जवानों की स्थिति का देर रात जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने कहा है कि कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रति सप्ताह इसी तरह से औचक निरीक्षण जिले के विभिन्न थाना और पुलिस तैनात पॉइंट में की जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय