रायपुर.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने गांधी मैदान के चावड़ी में मजदूरों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा किए एवं बरसात से बचने के लिए उन्हें उपहार के रुप में छाता भेंट किया। इस दौरान मजदूरों ने भूपेश बघेल को दीघार्यु रहने का आशीर्वाद देकर सुशील के जरिए जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा के भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों, युवाओं, मजदूरों के हित में जो योजनाएं बनाए थे वह इस प्रदेश के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ था। आज उनकी बनाई हुई योजनाओं को वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा बदला जा रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। निश्चित ही आने वाले समय में भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर से सरकार बनायेंगे, और मजदूर हित में जो कार्य अपूर्ण रह गए थे, उसे पूरा करेंगे। इस अवसर पर शिव सिंह ठाकुर, गिरीश दुबे, सचिन शर्मा, नवीन चंद्राकर, प्रशांत ठेंगड़ी, लक्कू राजपूत, डॉ हर्षद रणसिंह, दिनेश ठाकुर, हसन, अस्सु, कमलेश नाथवानी, धनसिंह, नीलम नीलकंठ जगत, संगीता दुबे, गंगा निषाद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय