रायपुर
स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी गैर शिक्षकीय कार्य के लिए विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में संलग्न किया गया है। अब ऐसे शिक्षक अपने मूल पदस्थापना शाला में अध्यापन कार्य के लिए शीघ्र ही कार्यमुक्त होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा सचिव को त्वरित कार्रवाई करने के लिए संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों को निर्देशित करने कहा है।
स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी गैर शिक्षकीय कार्य के लिए विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में संलग्न हैं। गैर शैक्षणिक संलग्नीकरण से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस आशय की शिकायत स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्राप्त हो रही थी। शिकायतकर्ताओं ने स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया था।
स्कूलों में जल्द बनेगी नई शाला प्रबंध समिति
स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने विभागीय सचिव को नवीन शाला प्रबंध समिति एवं विकास समिति गठन की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री अग्रवाल ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव जिला-कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि जिलों के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद ही नवीन शाला प्रबंध एवं विकास समिति का गठन किया जाए। उन्होंने कहा है कि शाला प्रबंध एवं विकास समिति अपने बैठक में विद्यालय हित में निर्णय पारित कर राशि व्यय करने में सक्षम होगा। इसके लिए उच्च कार्यालय से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय