गरियाबंद
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर सीटों में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं अति संवेदनशील इलाका आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से दल रवाना हुआ. कलेक्टर ने सभी को गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी.
कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अति संवेदनशील इलाका आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से मतदान दल को रवाना कर उन्हे गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी. दोनों बूथ के लिए 6 दल के अलावा उतने ही संख्या में रिजर्व दल मिलाकर कर कूल 12 दलों को प्रशासन ने 48 घंटे पहले रवाना कर दिया है. पुलिस परेड ग्राउंड में सेना के हेलीकॉप्टर से उन्हे रवाना किया गया है.
कलेक्टर ने बताया की पर्याप्त सुरक्षा के इंतजामात किया गया है. अफसर ने दावा ने किया है कि पिछले लोकसभा चुनाव में हुए 76 प्रतिशत से इस बार ज्यादा करने का लक्ष्य हासील होगा. माह भर पहले से हमने जागरूकता के अभियान चलाए, विभिन्न माध्यमों से यह अभियान सतत जारी रहा.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय