कांकेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में भालुओं का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। भालू के हमले का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर दिनदहाड़े एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।
गनीमत रही कि भालू के इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय और दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों में बढ़ती मानवीय गतिविधियों और वन्य जीवों के लिए भोजन की कमी के कारण ये जंगली जानवर अब शहरी इलाकों में घुसने लगे हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय