कोरबा.
कोरबा सुनालिया चौक में दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच लात-घूसे और लाठी-डंडे, पत्थर, कुर्सी चलते हुए देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कोरबा कोतवाली क्षेत्र के सुनारिया ज्वेलर्स के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग गाली गलौज कर रहे हैं।
दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को मारपीट कर रहे हैं। दोनों पक्षों के हाथ में जो भी आ रहा है। वह उससे एक दूसरे को पीट रहे हैं। फिर चाहे लाठी-डंडे हो या फिर पत्थर और कुर्सी। प्रार्थी से मिली जानकारी अनुसार, वह सुबह के टाइम एसईसीएल क्रिकेट ग्राउण्ड से क्रिकेट खेलकर घर वापस आ रहा था, जो सुनालिया चौके में पहुंचा था। सामने से स्कूटी से आ रहे छोटा कट्टा को गलत तरीके से स्कूटी चलाने पर मैंने बोला कि देखकर चलाओ। इसी बात को लेकर छोटा कट्टा विवाद करने लगा। फोन कर अपने साथियों को बुलाया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय