जशपुरनगर
मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि 13 जून को पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से बदनाम करने की नियत से फेसबुक पर फेक आईडी बना कर अश्लील पोस्ट कर रहा है।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुनकुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध धारा 509 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। साईंबर सेल के सहयोग से शुरू हुई जाँच में तपकरा निवासी आरोइत सहदेव राम का नाम सामने आया।
अपराध पंजीबद्ध होने की भनक पा कर आरोपित तमिलनाडु भाग गया। कुनकुरी पुलिस की टीम पतासाजी में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित सहदेव राम इन दिनों तपकरा स्थित घर में छिपा हुआ है। कुनकुरी पुलिस की टीम ने छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय