महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने कथित तौर पर वेश्यावृत्ति गिरोह संचालित करने को लेकर थाइलैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात एक होटल में छापेमारी के बीच गिरफ्तारी की गई और वहां से थाईलैंड की तीन महिलाओं को मुक्त भी कराया गया।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शिवराज पाटिल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) की एक टीम ने होटल में छापा मारा और वेश्यावृत्ति गिरोह संचालित करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मुक्त कराई गई थाईलैंड की तीनों महिलाओं को बाद में मुंबई के बोरीवली के पोइसर स्थित ‘रेस्क्यू फाउंडेशन' भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार महिला के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”