पुणे
महाराष्ट्र के एक विधायक के भतीजे की कार ने कल रात पुणे-नासिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में 19 साल के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मयूर मोहिते को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि मयूर पुणे जिले के खेड़ अलंदी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप मोहिते पाटिल के भतीजे हैं। दिलीप मोहिते पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार गुट के एमएलए हैं। मृतक की पहचान ओम भालेराव के रूप में हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मयूर मोहिते द्वारा चलाई जा रही टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी गलत दिशा से आ रही थी और उसने बाइक को सीधे टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है। वहीं, इस दुर्घटना के बाद मीडिया को दिए गए बयान में विधायक ने कहा है कि उनका भतीजा मौके से भागा नहीं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वह नशे में नहीं था।
इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के कारण चर्चा में ला दिया है। पिछले महीने दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पोर्शे ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। कार को रियल एस्टेट एजेंट का 17 साल का बेटा चला रहा था। नशे में गाड़ी चलाने वाले आरोपी को दुर्घटना के 15 घंटे के भीतर जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इस घटना ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी। पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। इसके बाद कई खुलासे हुए। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”