गरियाबंद
अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत तेंदुए के शावक का डीएफओ की मौजूदगी में आज अंतिम संस्कार किया गया. डीएफओ ने कहा कि लगभग डेढ़ साल का सावक है. सिर में गंभीर चोट के निशान थे.
बता दें कि गरियाबंद के छुरा फॉरेस्ट रेंज में आज गोनबेरा जंगल के तेंदुए का शावक सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला. शावक की मौत से वन अमला भी हरकत में आया. डीएफओ लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर डीएफओ ने कहा कि लगभग डेढ़ साल का सावक है. सिर में गंभीर चोट के निशान है. अनुमान है कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी. पीएम रिपोर्ट के बाद असली कारण पता चल सकेगा.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय