नई दिल्ली.
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर नाबालिग के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया. मामला बदरपुर इलाके का है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया. जानकारी के अनुसार, सभी एक दूसरे को जानते हैं.
जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता और उसके जानने वाले तीन नाबालिग लड़के पार्टी करने के लिए बदरपुर थाना इलाके में जुटे थे. उसी दौरान नशे की हालत में पीड़िता के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी किया गया. इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले के आरोपी तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल: पीड़ित बच्ची का इलाज चल रहा है. जाहिर है मामला इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला है. पुलिस अब लड़कों से आगे की पूछताछ में जुटी हुई है कि उन्होंने किस तरह से लड़की को अपने पास बुलाया. क्या इसके पीछे कोई और भी प्लानिंग थी? इस विषय में भी पुलिस जांच कर रही है.

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया