रायपुर
कवर्धा सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है. मृतकों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर दी. वहीं मुख्यमंत्री साय ने मृतक के परिजन से वीडियो कॉल पर बातचीत कर शोक जताया. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया.
सीएम साय ने ट्वीट कर कहा, कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई है. 3 लोग घायल हैं. दुख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है. हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है. यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है. प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाए. ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिए.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय