मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर हाईस्कूल लेदरी में संचालित था। कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री से शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ के कन्या छात्रावास में महाविद्यालय को स्थानान्तरिक कराने के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया था। मंत्री जयसवाल ने छात्राओं के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उच्च शिक्षा विभाग कमीशन को लिखा, जिस पर उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यवाही करते हुए ऊपर के तल पर कन्या छात्रावास एवं नीचे के तल पर कन्या महाविद्यालय संचालन की अनुमति प्रदान की गई है, जिससे छात्राओं ने पटाखे चलाकर एवं मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कन्या महाविद्यालय अब शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ के कन्या के भू-तल पर संचालित है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय