रायपुर
राजधानी रायपुर में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक इंद्रजीत निर्मलकर के साथ सरेराह मारपीट की गई। घटना उस समय हुई जब जवान अपने बच्चे के साथ जा रहा था और रास्ते में एक व्यक्ति से टकराव हो गया। इसी मामूली हादसे के बाद चार अज्ञात बदमाशों ने जवान को घेरकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे जवान का एक दांत भी टूट गया।
पीड़ित जवान इंद्रजीत निर्मलकर वर्तमान में रायपुर में कमांडेंट के यहां सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हैं। घटना के बाद से पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एएसपी लखन पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि जवान अपने बच्चे के साथ जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान बदमाशों ने जवान के साथ मारपीट की है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों की तलाश में जुट गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय