सोनीपत
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 4 दिनों में जिले में डेंगू के 12 मरीज मिले हैं, जिनमें से 5 तो बुधवार को ही सामने आए हैं। बढ़खालसा गांव में एक दिन के अंदर 4 मरीज मिले हैं। डेंगू के मरीज लगातार सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्क रहने के साथ-साथ बचाव को लेकर सलाह दी है।
बरसाती मौसम लंबा चलने के कारण हुए जलभराव की वजह से इस बार डेंगू ने जिले में अपना छाप छोड़ रखी है। आए दिन मिल रहे डेंगू व मलेरिया के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के बाद भी डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। कई दिन से प्रतिदिन औसतन 4 मरीज सामने आने लगे हैं। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 69 पर पहुंच गई है जबकि मलेरिया के मरीजों की संख्या 36 पर पहुंच चुकी है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”