रायपुर,
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद ने परीक्षा परिणामों को जारी किया। उन्होंने परीक्षा में उर्तीण सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा में 60.93 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा (कला संकाय) में 69.73 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी वाणिज्य संकाय में 81.81 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी विज्ञान संकाय में 82.05 प्रतिशत, उर्दू अदीब में 91.67 एवं उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा में 100 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा परिणाम का अवलोकन परीक्षार्थीगण छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की वेब साइट https://cgmbresult.cgmadarsaboard.in/page/result पर कर सकते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय