मुंबई
टीम इंडिया ने इस साल कुल 66 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इनमें क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के मुकाबले शामिल हैं. यहां किन-किन खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा बार मौका मिला है, जानिए..
टीम इंडिया के लिए इस साल सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच शुभमन गिल ने खेले हैं. गिल ने कुल 48 मैचों में हिस्सा लिया है. यहां उन्होंने 2128 रन जड़े हैं.इस मामले में सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं. सूर्या ने इस साल 40 इंटरनेशनल मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 1130 रन बनाए.
स्पिनर कुलदीप यादव यहां तीसरे पायदान पर हैं. कुलदीप के हिस्स इस साल 39 मुकाबले आए. यहां उन्होंने 63 विकेट चटकाए.यहां रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा चौथे क्रम पर हैं. इन तीनों खिलाड़ियों ने इस साल 35-35 मुकाबले खेले हैं. विराट ने 1972, रोहित ने 1800 और रवींद्र जडेजा ने 613 रन बनाए. यहां विराट और रोहित को एक-एक विकेट और जडेजा को 66 विकेट मिले.
इस लिस्ट में मोहम्मद सिराज भी शामिल हैं. सिराज ने इस साल कुल 34 मुकाबलों में हिस्सा लिया. उन्होंने इस दौरान 60 विकेट निकाले.

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई