गिरिडीह
झारखंड में गिरीडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र में सोमवार को दो वाहनों के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग धनबाद से देवघर जा रहे थे। इस दौरान पंडरी में गिरिडीह-धनवाद सड़क पर कार और बलेनो की टक्कर हो गयी। इस घटना में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी कैलाश सिंह(60) सुरेंद्र सिंह (60) और झारखंड के बोकारो निवासी राजीव रंजन सिन्हा (45) की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”