जशपुर.
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून कमजोर हो गया है, लेकिन सरगुजा संभाग में रोजाना गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं जशपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल्द स्वस्थ होने की कामना किए हैं।
""जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मृत्यु और कई महिलाओं के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
जिला प्रशासन द्वारा घायल महिलाओं को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।…""
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 17, 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट लिखा कि जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मृत्यु और कई महिलाओं के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन द्वारा घायल महिलाओं को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत महिलाओं की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय