जगदलपुर.
जगदलपुर मुख्यालय के भानपुरी थाना क्षेत्र के पखनाकोगेरा गांव में रहने वाला युवक ने अपने ही गांव की युवती को अपने प्रेम जाल में फसा लिया। इसके बाद उससे शादी करने की बात कहते हुए अपने घर ले गया। युवक ने उसके साथ बनाये शारीरिक संबंध का वीडियो बना लिया। इसकी भनक युवती को नहीं थी।
युवती के अपने घर जाने पर आरोपी युवक ने पीड़िता के भाई और उसके रिश्तेदारों को वीडियो भेज युवती को बदनाम करने लगा। इसके बाद युवती के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दुष्कर्म कर युवक ने बनाया वीडियो
मामले की जानकारी देते हुए भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि चार महीने पहले पखनाकोगेरा निवासी जागेश्वर यादव (22साल) का अपने ही गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती को शादी करने की बात कहते हुए अपने घर ले गया और इस दौरान आरोपी जागेश्वर ने युवती को बिना जानकारी दिए दोनों के बीच बने शारीरिक संबंध का वीडियो बना लिया। इसके बाद से आरोपी युवक ने युवती से मारपीट करने लगा। जैसे-तैसे युवती अपने घर पहुंची।
युवती को नहीं थी वीडियो का भनक, लगा मजाक
इस दौरान युवक ने युवती को बुलाने के लिए उसे धमकाया, लेकिन युवती के नहीं मानने पर युवक ने वीडियो बनाने की बात भी बताई। यह बात युवती मजाक लगा। वहीं युवक को इस बात का डर था कि युवती दुबारा वापस नहीं आएगी। इसी बात को लेकर आरोपी युवक ने युवती के साथ बनाये गए शारीरिक संबंध का वीडियो युवती के भाई और उसके रिश्तेदारों को भेज दिया।
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
वीडियो को देखने के बाद परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी जागेश्वर के खिलाफ धारा 294, 323, 276, 376(2)(N), 506, 67INF, 67(A)INF का मामला दर्ज किया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय