सरगुजा
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना प्लांट में दर्दनाक हादसा हुआ है. प्लांट के कोयला बंकर के गिरने से सात मजदूर उसके नीचे दब गए. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं बंकर में अभी भी कई मजदूर दबे हुए हैं. मौत का आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है क्योंकि रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है. हादसे से प्लांट में हड़कंप मच गया है.
दरअसल, बतौली क्षेत्र के ग्राम शिलसिला में स्थित मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना बॉक्सइट फैक्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब 3 टन क्षमता वाला बंकर अचानक गिर गया. जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के दबे होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं. घटना के बाद तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है. हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय