जशपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर और जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार कक्ष में सभी आवश्यक दवाईयों की पर्याप्त भण्डारण पाई गई। इसके अलावा महिला और पुरुष वार्ड का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें वार्ड को साफ-सुथरा पाया गया। लेबर रूम में दो प्रसूता महिलाएं थीं, जिनमें से एक विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा की महिला थी, जिसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों नवजात स्वस्थ पाए गए। इसके साथ ही निमार्णाधीन ओपीडी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें कार्य प्रगति पर पाया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय