रायपुर
न्यू राजेंद्र नगर के रहने वाले आयुष सिंह यादव और आदर्श यादव माता-पिता को बिना बताए आज सुबह करीब आठ बजे घर से निकलकर कहीं चले गए थे। दोनों बच्चों के शव घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंचनामा और पोस्टमार्टम करने के बाद उरला पुलिस ने शव को परिजनों को सौप दिया है।
न्यू राजेंद्र नगर में रहने वाले आयुष सिंह यादव और आदर्श यादव जिनकी उम्र 6 वर्ष एवं 4 वर्ष है दोनों सगे भाई है। गुरूवार को मृतक बच्चों की मां घर पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चे घर पर बिना बताए खेलने के लिए बाहर निकल गए। वहीं काफी देर होने के बाद भी वे घर वापस नहीं लौटे। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई है। बच्चों का पता नहीं चला तो उन्होंने उरला पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी कि घर से 100 मीटर दूर तालाब में दो बच्चों के शव मिले। जिनकी पहचान आयुष और आदर्श के रूप में की गई।
पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इधर शव मिलने के बाद पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया और थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने मासूम का शव गोद में लेकर 108 एम्बुलेंस तक लेकर गए और पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों बच्चों के शव को परिजनों को सौंपा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय