October 23, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने कचनार, बरगद और आम के पौधे रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में सार्थक सोशल वेलफेयर सोसायटी, भोपाल के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने कचनार, बरगद और आम के पौधे रोपे। पौध-रोपण में सुसंजना शर्मा, मंजू विश्वकर्मा, रेणुका सिटोके, अंशु जैन, प्रिया कुशवाहा, यातिका शर्मा, हेमंत विश्वकर्मा, कृशा विश्वकर्मा शामिल हुए। फिल्म-निर्माण से जुड़े सर्वसौरव चक्रवर्ती, सुपर्णा कांति, शुभम पाटिल भी पौध-रोपण में शामिल हुए। हेमराज चौहान और प्रिंस चौहान ने अपनी जन्म-वर्षगाँठ पर पौधे रोपे।

 

You may have missed