भिलाई.
भारत और सोवियत रूस की मित्रता को मिसाल कहे जाने वाले मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक बार फिर से रौनक दिखाई देगी। मैत्री बाग में सफेद बाघिन ने एक साथ दो शावकों को जन्म दिया है। सफेद बाघिन रोमा ने 2 नन्हे शावकों को जन्म दिया। सभी शावकों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सफेद बाघिन रोमा ने आठ सितंबर को नन्हे शावक को जन्म दिया था।
वर्तमान में मैत्री बाग में 10 सफेद बाघ मौजूद हैं मैत्री बाग प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि सफेद बाघिन रोमा ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया है। इनके पिता का आजाद है। इसके पहले 28 अप्रैल 2023 को सफेद बाघिन रक्षा ने एक साथ तीन शावक को जन्म दिया था। जन्म के पश्चात चार माह तक नन्हें शावकों को मां के सानिध्य में डाक्टरों की विशेष निगरानी में स्तनपान एवं अन्य कारणों से डार्क रूम में रखा जाता है। मैत्री बाग में जन्में नन्हें शावकों को भी डॉक्टर द्वारा अपनी निगरानी में रखा गया है। मेडिसिन के रूप में उन्हें विशेष प्रकार की विटामिन युक्त दवाइयां दी जा रही है। मैत्री बाग प्रबंधन कल नन्हे शावकों को उनकी मां से मिलाया जायेगा। साथ ही केज में छोड़ जायेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय