मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
छत्तीसगढ़ के MCB जिले में दो लापता मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर से लापता थे. दोनों बच्चों का शव आज नगर पंचायत खोंगापानी के पोखरी तालाब में मिला. दोनों की मौत से परिजनों और गांव में मातम पसर गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की पहचान सर्वेश (8 वर्ष), पिता- रविन्द्र और दूसरे बच्चे की पहचान आदित्य (8 वर्ष) पिता- बालकरण हैं. दोनों बच्चे बीते दिन गुरुवार दोपहर 3 बजे अपने-अपने घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे. वहीं दूसरे दिन गांववालों ने तालाब में दोनों बच्चों की लाश देखी तो पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय