February 12, 2026

दो पहिया वाहन चोर गिरोह को थाना राजगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोर गिरोह से करीब 8,00,000 रूपये के कुल 10 दो पहिया वाहन जो धार, झाबुआ एवं इंदौर से चोरी किये थे बरामद किया  
धार

धार पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिहं व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर रामसिंह मेड़ा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार द्वारा क्षेत्र मे मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया व दिनांक 08.12.2022 को मुखबीर सुचना पर आऱोपी 01. मगन पिता नानबु अजनार जाति भील उम्र 19 साल निवासी बोर डाबरा थाना गंधवानी व 02. सन्तोष पिता समरिया डावर जाति भीलाला उम्र 21 वर्ष निवासी नरवाली थाना टाण्डा को कुक्षी नाके के पास से गिरफ्तार कर थाना राजगढ़ क्षेत्र से चोरी गई अपाचे मोटर सायकल जप्त की गई तथा आरोपीयो से पुछताछ की गई जिसमे आरोपीयो द्वारा राजगढ़, मनावर, निसरपुर, गंधवानी, पेटलवाद व इंदौर से कुल 10 मोटर सायकल चोरी करना बताया, दोनो आऱोपीयो से कुल 10 मोटर सायकल किमती 8,00,000/- रूपये की बरामद की गई ।

सम्पुर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार, चौकी प्रभारी तिरला सउनि रविन्द्र चौधरी, सउनि रामसिंह हटीला, प्र आऱ विपिन, प्र आऱ सिरदार, आर लाखन, सत्यपाल, विरेन्द्र, व सुनिल का सराहनीय योगदान रहा ।

You may have missed