अलीगढ़
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कोई सोचता था कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होगा? आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है। कोई सोचता था कि उत्तर प्रदेश कर्फ्यू मुक्त होगा? आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू मुक्त हुआ है और कांवड़ यात्रा भी धूम-धाम से निकल रही है,उपद्रव के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज उत्सव प्रदेश बन गया है।
योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, भारत तभी विकसित होगा जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा और उत्तर प्रदेश तभी विकसित होगा जब अलीगढ़ भी विकसित होगा। पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल दीजिए, पहले तीन वर्षों के भीतर दुनिया में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सपा, कांग्रेस प्रत्याशी नहीं खोज पा रहे हैं और भाजपा 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' के संकल्प के साथ हर विधानसभा में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन करने का काम कर रही है। विपक्ष का चुनाव प्रचार अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है और हमारा चुनाव प्रचार बूथ तक पहुंच गया है। सपा पूरी तरह से साफ है, बसपा बिल्कुल साफ है और कांग्रेस मुक्त भारत है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया