अयोध्या.
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को सभी विघ्न बाधाओं से बचाने के लिए आज अर्थात् देवोत्थानी एकादशी से जन्मभूमि के निकट वेद पाठ चल रहा है। महाराष्ट्र के विद्वान इस पाठ को संपन्न करा रहे हैं। यह पाठ 22 फरवरी तक चलेगा। पांच बटुकों की टोली प्रतिदिन इसे संपन्न कराती रहेगी। इसमें से दो वेदपाठी और तीन याग्निक है। प्रत्येक पंद्रह दिन में टोली बदल जाती है। श्री सद्गुरू ग्रुप के अध्यक्ष यशवंत कुलकर्णी के निर्देशन में यह आयोजन चल रहा है। विद्वानों का कहना है कि सकारात्मकता का प्रसार करने और राम के समय की अयोध्या को स्थापित करने के लिए यह अनुष्ठान बहुत प्रभावी होगा।
बटुक देवेंद्र परसर्निकर का कहना है कि इसमें सभी बटुक बिना दक्षिणा के सेवा भाव से आ रहे हैं। इसके अलावा ठाकुर जी को भी वेदों के मंत्र सुनाये जाते हैं। हर शनिवार को हनुमानगढ़ी में भी अनुष्ठान किया जाता है। उन्होंने बताया कि वेद अनुष्ठान का समय सुबह नौ से साढ़े बारह और शाम को तीन से साढ़े छ: बजे तक का है। इस कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी भैया जी जोशी एवं विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री विनायक राव ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, शहीद कोठारी बंधुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी, नागपुर के महानगर संघचालक राजीव जी लोया आदि इसमें भाग ले चुके हैं।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया