फरीदाबाद
फरीदाबाद में बाईपास पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का मीठापुर से कैली इंटरचेंज तक 24 किलोमीटर का हिस्सा तैयार हो गया है। 12 नवंबर को इसे वाहनों के लिए खोला जा सकता है। इसके लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी तैयारी में जुट गई है।
इसके बाद मीठापुर से ही लोग एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर पाएंगे। एक-दो दिन में कंपनी की ओर से एक्सप्रेस-वे को ट्रायल के लिए शुरू किया जाएगा, ताकि देखा जा सके कि कहां क्या कमी रह गई है।
बता दें कि जिले की सीमा में इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की डेडलाइन सितंबर थी, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। यह देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में शुमार है। इसकी कुल लंबाई 1350 किलोमीटर है। इससे दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में आना-जाना संभव हो सकेगा।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”