मनेन्द्रगढ़
जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में पहली तेज वर्षा ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कस्बे के नाला-नालियों का पानी सभी तरफ लबालब भर गया हैं। लोगों के नाबदानों से पानी घर में घुस रहा है। जलभराव से परेशान वार्डवासी नगर पालिका को कोस रहे हैं। वार्ड में हुई झमाझम दो घंटे की वर्षा से नालियां उफनाने लगीं। वार्ड क्रमांक 16 में जलनिकासी न होने से जलभराव की गंभीर समस्या हो गई। नालियां पक्की बनी हैं, पर चोक होने व निकासी की कोई व्यवस्था न होने से पानी आगे नहीं बढ़ रहा है।
नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। बरसात का मौसम होने से सड़कों का पानी लोगों के घरों में नाबदान के जरिए दाखिल हो रहा है। साथ ही जीव जंतु नाबदानों से लोगो के घरों में पहुंच रहे हैं। मोहल्ले की नालियां पूरी तरह से जाम होने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सफाई के नाम पर खानापूर्ति करके चले जाते है. आज भी नालियां उसी तरह बजबजा रही हैं। अधिक वर्षा हो जाने पर बरसात का पानी नालियों के ऊपर से होकर गुजरता है। अब देखना है अधिकारी कब तक इस ओर ध्यान देते है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय