रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राधेश्याम वर्मा नाम के युवक ने अपनी पत्नी काजल वर्मा की गला रेप कर हत्या कर दी है। हत्या करने का यह अंदाज पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाला है। इस घटना के बाद पति खुद थाने पहुंच कर पुलिस को हत्या की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया है।
यह मामला राजधानी रायपुर के भानपुरा इलाके का है, जहां पति-पत्नी और एक डेढ़ साल की उनकी बच्ची साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि पति राधेश्याम वर्मा जो की क्रेन ऑपरेटर का काम करता था। वह रोज की तरह रात को 9 बजे घर वापस लौटा और घर पहुंच कर उसने अपनी पत्नी को किसी से फोन पर बातें करते हुए देखा। यह देखकर वह आग बबूला हो गया और गुस्से में अपनी अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवक को अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर शक था। इसके बाद उसने चाकू से उसकी गर्दन रेत दी है। वही इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस के द्वारा आरोपी पति राधेश्याम वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
मामले को लेकर रायपुर के एडिशनल एसपी लखन पटले ने कहा कि अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। दोनो की बीच रोज विवाद होता रहता था। इसी विवाद के बाद पति अपना आपा खो बैठा और उसने गला रेत कर पत्नी की हत्या कर दी है। खमतराई पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय