बिलासपुर
रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विगत वर्षों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री सुविधाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। सभी मुख्य स्टेशनों पर अधिक से अधिक यात्री सुविधाएँ दी गई हैं तथा सभी स्टेशनों पर मापदंड के अनुसार यात्री सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।
समय के साथ-साथ स्टेशनों में वाई-फाई, सीसीटीवी, ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड, ऐट ए ग्लान्स डिस्प्ले बोर्ड, कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, आॅटोमेटिक अनाउंसमेंट प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाओं के द्वारा यात्रियों को जानकारी दी जा रही है एवं इस प्रकार यात्राओं को अत्यन्त सुविधापूर्वक एवं सहूलियतपूर्वक बनाने की कोशिश की गयी है, जिससे कि किसी भी यात्री को जानकारी संबंधित परेशानी न उठानी पड़े।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय