बिलासपुर
बिलासपुर कलेक्ट्रेट में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब पेट्रोल और माचिस लेकर पहुंची एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। महिला ने कलेक्ट्रेट में आवास की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ समय के लिए कलेक्टोरेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, गनीमत रही की मौके पर मौजूद लेडी कॉन्स्टेबल ने उसे समय रहते रोक लिया और उसके पास से पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस छीन ली।
जानकारी के अनुसार चांटीडीह में हाल ही में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान महिला का घर तोड़ा गया था और उसे अब तक दूसरी जगह पर आवास अलॉट नहीं किया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई है और महिला को समझाने की कोशिश की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय