उप मुख्यमंत्री ने रीवा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद सम्मेलन का शुभारंभ किया
भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि साहित्यकार और चिंतक अपने विचारों के माध्यम से समाज को दिशा देते हैं। वर्तमान समय में तेजी से हो रहे परिवर्तनों के कारण समाज और देश के सामने कई चुनौतियाँ हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए साहित्यकारों और चिंतकों का मार्गदर्शन आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निरालानगर रीवा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद सम्मेलन का शुभारंभ किया।
22 करोड़ 87 लाख लागत के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा में 22 करोड़ 87 लाख रुपए लागत के वाणिज्य संकाय भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के लिए कई महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है। रीवा शीघ्र ही शिक्षा और स्वास्थ्य के विकास का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया