रायपुर
रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए 3 मार्च को एस के रायपुर के द्वारा हाथ मैराथन का आयोजन किया गया है जिसे हरी झंडी दिखाने के लिए कल शाम को बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी राजधानी रायपुर पहुंच रही है। इस मैदान में 12 साल से लेकर 18 साल से अधिक उम्र के युवा 21, 10 व 3 किलोमीटर तक दौड़ लगाएंगे। मैराथन शुरू होने से पहले टी शर्ट और बीब नंबर की लॉचिंग आयोजक मुकेश मिश्रा और एस के फाइनेंस के मार्केटिंग हेड अंशुल जैन ने किया।
मुकेश मिश्रा ने बताया कि 2 मार्च को बीब एक्सपो का आयोजन होगा जिसमे मैराथन में भाग लेने वाले सभी रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को मैराथन किट का वितरण मरीन ड्राइव स्थित फ्लैग एरिया में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।
जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में रायपुरवासी भाग लेंगे और 21 किमी, 10 किमी और 3 किमी की रन फॉर हर दौड़ लगाएंगे। एस के रायपुर हाफ मेराथन 21 किमी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों सुबह 4.15 बजे पहुंचना होगा और 4.30 बजे मैराथन शुरू हो जाएगी। 10 किमी के लिए सुबह 5.45 बजे और फ्लैग आॅफ सुबह 6 बजे तथा रन फॉर हर यूथ रन 3 किमी के लिए 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को सुबह 6.30 बजे आना होगा और उनकी दौड़ सुबह 7 बजे शुरू होगी। जीतने वाले प्रतिभागियों को मैडल के साथ इनामी राशि भी प्रदान किया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय