दुर्ग.
दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में एक मजदूर 15 फीट की ऊंचाई पर काम करते हुए सेल्फी लेकर वीडियो बना रहा था। तभी उसका पैर फिसला और नीचे गिरने उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। मामला जामुल थाना क्षेत्र के नवा तरिया स्थित अजीत मेटालिक की कंपनी है। जहां कंपनी में काम करने वाला हेल्फर बबलू प्रसाद (37) तीन साल से कार्यरत है।
बबलू 15 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान ऊंचाई से सेल्फी और वीडियो बना रहा था। वीडियो बनाने के दौरान बबलू का पैर फिसला गया और 15 फीट नीचे गिर गया और सिर और कमर पर गंभीर चोट आई जिसके बाद आसपास मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बबलू इस कंपनी में पिछले तीन सालों से काम कर रहा था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आर्य नगर कोहका में किराए के मकान में रहता था इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। बहरहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय