August 21, 2026

जीतू पटवारी हो या कोई और नेता 10 जनपथ पर उनकी राजनीति तभी चल सकती है, जब वे हिंदू विरोधी बातें करेंगे : मंत्री सारंग

भोपाल: 21 मार्च 2025

मध्य प्रदेश के सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के तुष्टिकरण संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है। सारंग ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि “इटली की संस्कृति में पले-बढ़े कांग्रेस नेताओं से हिंदू धर्मावलंबियों, साधु-संतों और सनातन धर्म का अपमान करना स्वाभाविक है।”

*”10 जनपथ पर राजनीति चलाने के लिए हिंदू विरोधी बातें करना जरूरी”*

मंत्री सारंग ने कहा कि “चाहे जीतू पटवारी हों या कोई और कांग्रेस नेता, 10 जनपथ पर उनकी राजनीति तभी चल सकती है, जब वे हिंदू विरोधी बातें करेंगे।” उन्होंने कहा कि “भाजपा समरसता और सामंजस्य के साथ काम करती है, हम धर्म को धर्म या जाति को जाति से नहीं लड़ाते। यह काम केवल कांग्रेस ने किया है और वही इसकी इतिहासकार रही है।”

*”भाजपा समरसता चाहती है, कांग्रेस तुष्टिकरण करती है”*

सारंग ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि “भाजपा समाज में समरसता के साथ काम करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस “चरमपंथियों और कट्टरपंथियों को संरक्षण देती है और बहुसंख्यक समाज का अपमान करती है।”

*”जबलपुर कांग्रेस नेता ने परशुराम की तुलना औरंगजेब से की, कार्रवाई क्यों नहीं?”*

मंत्री सारंग ने जीतू पटवारी से जवाब मांगते हुए कहा कि “कांग्रेस की जबलपुर की नेता ने भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से की थी। क्या कांग्रेस ने उसे पार्टी से निकाला? कांग्रेस नेता बहुसंख्यक समाज, हिंदू धर्म और साधु-संतों का अपमान करेंगे और जब भाजपा इस पर सवाल उठाएगी तो कांग्रेस आरोप लगाएगी कि हम हिंदू-मुसलमान कर रहे हैं। कांग्रेस को इस पर शर्म आनी चाहिए।”

*”कांग्रेस ने आजादी के बाद से तुष्टिकरण की राजनीति की”*

मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है और देश के बहुसंख्यक समाज का लगातार अपमान किया है।” उन्होंने कहा कि “कांग्रेस का इतिहास यही रहा है कि उसने वोट बैंक की राजनीति के लिए समाज को बांटने का काम किया है।”

You may have missed