मुंबई
कई दिनों के टाल-मटोल के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मी शुक्ला को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। वो इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं। 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी शुक्ला वर्तमान में सीमा सशस्त्र बल की महानिदेशक हैं। वो डीजीपी रजनीश शेठ का स्थान लेंगी जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए।
वह अन्य राज्य और केंद्रीय पदों पर रहने के अलावा राज्य खुफिया विभाग की पूर्व निदेशक भी रह चुकी हैं। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, डीजीपी के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”