August 21, 2026

*”भोपाल में लैंड जिहाद का आरोप” मंत्रियों और IAS अफसरों के बंगलों के नजदीक मजार बनाकर कब्जा* 

भोपाल: 18 अप्रैल 2025

संस्कृति बचाओ मंच का प्रशाशन पर बड़ा आरोप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अति विशिष्ट (VVIP) अधिकारी के 1250 क्वार्टर में एक सरकारी मकान के आंगन में बनी मजार ने विवाद खड़ा कर दिया है.

संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने दावा किया कि यह मजार हाल ही में बनाई गई है और इसे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का हिस्सा बताया.

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मजार कई वर्षों से मौजूद है. आसपास रहने वाले कुछ निवासियों ने बताया कि यह  मजार पुरानी है और इसे एक मुस्लिम परिवार ने बनवाया था।

1250 क्वार्टर इलाके में करीब 90% मकान सरकारी हैं, जहां क्लास वन अधिकारी से लेकर बाबू स्तर के कर्मचारी रहते हैं. ऐसे में एक सरकारी मकान के आंगन में मजार होना सवाल खड़ा करता है।

हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन को शिकायत सौंपी है, जिसमें पूछा गया है कि सरकारी जमीन पर यह मजार कैसे बनी? यदि यह पुरानी है, तो इसके आसपास सरकारी इमारतें कैसे बन गईं? और यदि नहीं है तो प्रशाशन अब तक सोया कैसे पड़ा है।

You may have missed