भोपाल/ इंदौर: 19 अप्रैल 2025
मध्यप्रदेश प्रगति के उस पथ पर अग्रसर है, जहां हर मोड़ पर नवाचार की छाप है और हर कदम पर विकास…। हमारी डबल इंजन की सरकार समावेशी, सुगठित एवं समर्पित भाव से स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध है।
इसी श्रृंखला में इंदौर मेट्रो परियोजना प्रदेश के नगरीय परिवहन को नई दिशा देने जा रही है। आज इंदौर मेट्रो के प्रारंभिक रूट एवं निर्धारित स्टेशनों का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी जी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी एवं मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान