Oplus_131072
भोपाल/झारखंड: 21 अप्रैल 2025
झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कोबरा कमांडो के साथ सोमवार को मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ जिले में लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुई। सीआरपीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के जवानों के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए और एक इंसास राइफल एवं एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ जब्त की गई। अभी तक जवानों के घायल होने की कोई खबर नहीं है। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है
कोबरा CRPF की विशेष इकाई है जो जंगल युद्ध संबंधी रणनीति में दक्षता के लिए जानी जाती है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान